Header Ads Widget

Ticker

10/recent/ticker-posts

नवरात्रि दूहे Navratri Special doha Navratri Doha in hidi नवदुर्गा के नौ नामों का एक दूहा


 *नवरात्रि दूहे* 


 

समरूं म्हारा गणपती, शारदीय नवरात्र।
स शक्तियाँ पधारज्यों,,स्तुती विधिय शास्त्र।।
--------------------------------------------------

💐 *नवदुर्गा के नौ नामों का एक दूहा।*💐

. ⬇️
*शैलपुत्री ब्र्ह्मचारिणी, चंद्रघंटा स्कंदमात।*
*कात्यनि सिद्धि कालरात्रि,,म्हागुरी कुष्मांडात।*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*नवरात्रि के नौ दिनों नवदुर्गा के नौ अवतारों के लिए नौ दूहे*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*(1)*
पहलां दिन थे पूजिये, शैलपुत्री सदाय।
चढ़त भोग श्वेत घृत गौ,,सूर्य विघ्न सुलजाय।।1।।
*(2)*
बीजौ दिन ब्र्ह्मचारिणी, दुध व्यंजन दुलराय। 
श्वेत,पीलौ रंग सुहे, पुष्प कमल पूजाय।। 
*(3)*
तीजों दिन चंद्रघंटा ,दस भुज दस शस्त्राय।
गुल लाल खीर मखाने,पूजा में पुरवाय। 
*(4)*
चौथो दिवस कुष्मांडा, अष्टभुजा हैं आप। 
सिद्धियां निधियां सोहे,,स दिशा मिट संताप।। 
*(5)*
पंचम दिन स्कंदमाता, मोक्ष देयती मात। 
दम्पति को संतति लिखे,, सकल मेटे स घात।।
*(6)*
छठवें दिन कात्यायनी, इन्द्रियों कि इन्द्राण।
भोग शहद माँ भावती,,दुष्टों के ले प्राण।।
*(7)*
कालरात्रि दिन सातवों, शुभंकरी स्वरूपाय।
गुड़ मेवा भोग चढ़वे,,भय घटना स टलाय।।
*(8)*
म्हागौरी दिन आठवों, चमेली माल चढ़ाय। 
स्त्री चुनरी अर्पित करें,,सदा दम्पति सहाय।
*(9)*
दिन नोवें सिद्धिदात्री, चतुर्भुजी चीतार। 
मनुज देवता सकल जपे,, सिद्धि देत सीधार।। 
----------------------------------------------------
*नौदिवस थे पूजिये, शुद्धि रखकर सदाय।* 
*बुद्धि अन्न धन ल दूर्गा, ,आवसी महामाय।।*
रणजीत सिंह चारण "रणदेव"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ